फार्म में लौटे शिखर धवन, देवधर ट्रॉफी में लगाया शतक

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 03:14:58 PM
Dhawan set century in Deodhar Trophy


विशाखापत्तनम। खराब फार्म के कारण भारतीय टीम से बाहर चले दिल्ली के शिखर धवन ने शनिवार को यहां खेले जा रहे देवधर ट्रॉफी मैच में इंडिया रेड की ओर से खेलते हुए शानदार 128 रन की पारी खेली।

जिसकी बदौलत इंडिया रेड ने इंडिया ब्लू के खिलाफ निर्धारित पचास ओवर में आठ विकेट पर 327 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के सलामी बल्लेबाज धवन ने फार्म में लौटते हुए अपनी इस शतकीय पारी में केवल 122 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए।

धवन का इससे पहले इस साल प्रदर्शन खराब रहा है। इंडिया रेड की ओर से इशांक जग्गी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।  जग्गी ने अपनी 53 रन की पारी में केवल 51 गेंदों का सामना किया। इंडिया ब्लू की ओर से सिद्धार्थ कौल सबसे सफल गेंदबाज रहे। जिन्होंने पांच विकेट लिए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.