दिल्ली ने राजस्थान को हराया

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 11:24:42 PM
Delhi beat Rajasthan in 64th National Women Kabaddi Championship

पटना। दिल्ली ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही 64वीं राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को राजस्थान को 35-25 से हरा दिया।

मेजबान बिहार के लिए दूसरा दिन निराशाजनक साबित हुआ। पहले दिन झारखंड पर एकतरफा जीत हासिल करने वाली घरेलू टीम को अपने दूसरे मैच में मजबूत महाराष्ट्र के हाथों 19-30 से हार का सामना करना पड़ा।

दिन के पहले सत्र में उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, केरल और पंजाब की टीमों ने जीत के साथ अपने-अपने अभियान की शुरुआत की। रेलवे ने चंडीगढ़ को 49-17, हरियाणा ने केरल को 25-20, महाराष्ट्र ने पंजाब को 27-17 और तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 37-31 से हराया।

केरल ने मध्यप्रदेश को 45-28, पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 39-30, कर्नाटक ने गोवा को 54-22, हरियाणा ने ओड़शिा को 52-14, विदर्भ ने पुडुचेरी को 42-26 और हिमाचल प्रदेश ने असम को 40-21 से हराया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.