सोनिया गांधी ने दी हॉकी टीम को जीत पर बधाई

Samachar Jagat | Monday, 31 Oct 2016 10:17:26 AM
Congratulations on winning hockey team Sonia

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय हॉकी टीम के एशियन चैपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी और इसे ऐतिहासिक जीत बताया।

गांधी ने टीम के इस शानदार जीत पर कहा, मदान पर सभी खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और उनके खेल एवं इस जीत ने दिवाली के त्योहार में खुशी और आनंद को जोड़ दिया।

गांधी ने सभी खिलाडिय़ों को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और उन्होंने इस जीत को राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

गौरतलब है कि मलेशिया के कुआंटन में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 3-2 से पराजित कर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.