जहीर खान को भी मिली सपनों की रानी, चक दे गर्ल 'सागरिका' को कर रहे हैं डेट

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 10:01:04 AM
chak de india actress sagarika ghatge dating cricketer zaheer khan

नई दिल्ली। साल 2011 में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के इकलौते युवा खिलाड़ी जहीर खान को भी अब उनके सपनों की रानी मिल ही गई है। अब साथी क्रिकेटर उनका मजाक नहीं उड़ा पाएंगे। टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को भी प्यार हो गया है। हाल ही में युवराज सिंह और हेजल कीज की शादी से पहले रोहित शर्मा सहित कई खिलाडिय़ों ने जहीर खान की शादी को लेकर चुटकी ली थी।                          

जहीर खान फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री सागरिका घाटगे को डेट कर रहे हैं। दोनों को युवराज-हेजल कीच की शादी में साथ-साथ देखा गया। जहीर-सागरिका ने सोशल मीडिया पर शादी के दौरान की फोटो भी शेयर की।   

वह उनके साथ गोवा में युवराज सिंह की शादी के रिसेप्शन में नजर आए। जिस अभिनेत्री को जहीर डेट कर रहे हैं उनका नाम है सागरिका घाटगे। जिन्हें फिल्म प्रशंसक चक दे इंडिया की ग्लैमरस हॉकी प्लेयर प्रीति सबरवाल के नाम से भी जानते हैं।       

युवराज की शादी के बाद रिसेप्शन में इन दोनों को एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले देखा गया दोनों ने युवराज और हेजल कीच के साथ एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में साथ-साथ पहुंचे थे। खबरों मुताबिक, इस दौरान वे हाथों में हाथ डालकर चल रहे थे।                             

दोनों की एक साथ तस्वीरें खुद जहीर खान और सागरिका ने इंस्टाग्राम शादी के दौरान की तस्वीर शेयर की जिससे दोनों के बीच के संबंधों को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गईं। 

खबरों के अनुसार सागरिका क्रिकेटर और एक्टर अंगद बेदी की करीबी दोस्त हैं। उन्होंने ही उनकी मुलाकात जहीर खान से करवाई। एक-डेढ़ साल के अंदर वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। अंतत:  युवराज की शादी के मौके पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.