इंडियन वेल्स में जोकोविक से भिड़ेंगे बोपन्ना

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 02:52:20 PM
Bopanna will fight Djokovic in Indian Wells

इंडियन वेल्स। भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष युगल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक से मुकाबला होगा।

बोपन्ना इस टूर्नामेंट में अपने नियमित जोड़ीदार पाब्लो क्यूवास के साथ एकल में पूर्व विश्व नम्बर बन जोकोविक और विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी से भिड़ेंगे। वहीं इस सत्र में अगल-अलग जोड़ीदारों के साथ मैदान में उतर रहे भारत के अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस इस टूर्नामेंट के लिए अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के साथ जोड़ी बनाएंगे।

पेस और पोत्रो अपने अभियान की शुरुआत लक्समबर्ग के जाइल्स मुलर और अमेरिका के सैमी क्यूरे की जोड़ी के खिलाफ करेंगे। दुनिया के 26वें नंबर के क्यूरे इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एकापुलको के फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल को हराकर खिताब जीता था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.