बोपन्ना-कुवास की जोड़ी इंडियन वेल्स से बाहर

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 01:43:32 PM
Bopanna-Kuvas pair out of Indian Wells

इंडियन वेल्स। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में शिकस्त का सामने करने वाली भारत के रोहन बोपन्ना और उरूग्वे पाब्लो कुवास की जोड़ी को एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस में भी निराशा हाथ लगी है।

भारत-उरूग्वे की इस जोड़ी को एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस के पहले दौर में नोवाक जोकोविक और विक्टर ट्रोइकी की जोड़ी से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और कुवास को सर्बियाई जोड़ी ने एक घंटे छह मिनट में 6-2, 3-6, 10-7 से हराया।

इस जीत से विजेता जोड़ी को  55 अंक मिले। बोपन्ना और उरूग्वे के कुवास ऑस्ट्रेलियाई ओपन में सिर्फ एक मैच जीत सके थे। इंडियन ओपन में अभी भी भारत को अपने अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस से काफी उम्मीदें हैं।

जो जुआन मार्टिन देल पोत्रो के साथ पहले दौर में सैम क्वेरी और जाइल्स मूलर की जोड़ी से भिड़ेंगे। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.