बोपन्ना ने व्हीलचेयर टेनिस की वकालत की

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:31:56 AM
Bopanna bats for wheelchair tennis

बेंगलुरू। युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने आज कहा कि व्हीलचेयर टेनिस पहले ही विश्व में बड़ा खेल बन चुका है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच जैसे चोटी के खिलाड़ी शीर्ष व्हीलचेयर खिलाडिय़ों के साथ एक ही लॉकर रूम साझा करते हैं।

बोपन्ना ने कहा, ‘‘रोजर फेडरर, जोकोविच और शीर्ष व्हीलचेयर खिलाड़ी सभी एक ही लॉकर रूम साझा करते हैं। व्हीलचेयर टेनिस खिलाडिय़ों और सक्षम खिलाडिय़ों के बीच कोई अंतर नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि यह खेल पहले ही कितना महत्वपूर्ण बन चुका है तथा लाखों लोग इसे देखते हैं और इसके समर्थक हैं। ’’

बोपन्ना ने इससे पहले भारत के पहले एआईटीए रैंकिंग व्हीलचेयर टूर्नामेंट ‘टेबेबुइया’ की घोषणा की जो दो से चार दिसंबर के बीच यहां खेला जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.