गर्लफ्रेंड की निजी तस्वीरें अपलोड कर फंसा बांग्लादेशी क्रिकेटर

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 11:12:57 AM
bangladesh cricketer lands in jail after uploading sensitive photos of his girl friend

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण लगातार सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है। वहीं, टीम के कई खिलाड़ी अपने गलत व्यवहार के कारण चर्चा में है। इसके चलते खेल के साथ-साथ देश का भी नाम खराब हो रहा है। 30 वर्षीय बांग्लादेशी क्रिकेटर अराफात सनी को अपनी गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश में इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर बेहद सख्त कानून हैं।

पुलिस ने रविवार को ढाका में सनी के घर पर छापा मारा। सनी की गर्लफ्रेंड ने करीब दो सप्ताह पहले उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। सनी की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि सनी ने उनके नाम से नकली फेसबुक अकाउंट खोला और उस पर उनकी निजी तस्वीरें अपलोड कर दीं। ये तस्वीरें उनकी नजर में आपत्तिजनक और अपमानजनक थीं। स्थानीय पुलिस प्रमुख जमालुद्दीन मीर ने बताया कि सनी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर दिया गया है।

पुलिस अदालत से सनी की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है ताकि उससे जरूरी पूछताछ की जा सके। अगर सनी पर लगा आरोप साबित हो जाता है तो उन्हें 14 साल की जेल और 1 करोड़ टका यानी करीब 86 लाख रुपये के जुर्माना भरना पड़ सकता है। इससे पहले तेज गेंदबाज रूबल हुसैन 2015 में बलात्कार के मामले में फंसे थे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.