Video: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान 'माइकल क्लार्क' ने टुक-टुक के बाद आजमाया ठेले पर हाथ

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 08:15:41 PM
australian cricketer michael clarke tried push hand cart share video on instagram

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भारत में आए दिनों कुछ नया सीख रहे हैं। बुधवार को टुक-टुक यानी ऑटो चलाने के बाद क्लार्क ने शुक्रवार को फुटकर ठेला पर हाथ आजमाया।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पहले की तरह आज भी उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह ठेला को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। क्लार्क ने लिखा है कि ऑन द टूल विद लोकलस। क्लार्क भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। उनका यह विडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

यह वीडियो भी बेंगलुरू का है। विडियो में एक शख्स के साथ क्लार्क देश के बाजारों में लगने वाला एक साधारण ठेला धकेलते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले भी क्लार्क ने बुधवार को अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें वे टुक-टुक चला रहे थे।

गौरतलब है कि माइकल क्लार्क भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में कमेंट्री कर रहे हैं। बेंगलुरू से ही 2004 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले माइकल क्लार्क सोशल मीडिया पर कई उम्दा पलों की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.