एशियाई पैदल चाल चैम्पियनशिप: केटी इरफान ने जीता कांस्य पदक 

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 02:54:23 PM
Asian Walking Championship: Kt Irfan wins bronze medal

नोमी जापान। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक केटी इरफान ने रविवार को यहां एशियाई पैदल चाल चैम्पियनशिप के पुरुष 20 किमी वर्ग में कांस्य पदक जीता। इरफान ने एक घंटे 20 मिनट और 59 सेकेंड में स्पर्धा पूरी की जबकि उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक घंटा 20 मिनट और 21 सेकेंड का है।

कोरिया के किम ह्युन सब ने एक घंटा 19 मिनट और 50 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाकिस्तान के जार्जी शेखो ने एक घंटा 20 मिनट और 47 सेकेंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

पिछले महीने राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता जीतने वाले 27 वर्षीय इरफान पहले ही अगस्त में लंदन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैंं। महिला 20 किमी पैदल चाल में हालांकि भारत की प्रियंका एक घंटा 37 मिनट और 42 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रही।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.