चीन से हारी भारतीय महिला टीम, फाइनल में फिर भिड़ेंगे

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 02:23:55 AM
Asian Champions Trophy: Indian Women's Hockey Team to Face China in Final

सिंगापुर। भारत को चौथे महिला एशियाई चैंपियन्स ट्राफी हॉकी टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिरी मैच में आज यहां चीन के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और अब फाइनल में उसका सामना कल इसी प्रतिद्वंद्वी से होगा।

मैच में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन आखिर में चीन मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले विजयी गोल दागने में सफल रहा।

इस जीत से चीन नौ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि भारत को सात अंक के साथ दूसरा स्थान मिला। इसके बाद जापान, कोरिया और मलेशिया का नंबर आता है।

इन दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार शनिवार शाम पांच बजे से फाइनल खेला जाएगा।

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रही। चीन ने 35वें मिनट में यांग चेन के मैदानी गोल से बढ़त बनाई। उसने चौथे क्वार्टर में 51वें मिनट में अपनी बढ़त 2-0 कर दी। उसकी तरफ से यह गोल कियु गुओ ने किया।

भारत ने अंतिम क्षणों में हमलावर तेवर अपनाए और लगातार दो गोल दागे। पूनम रानी ने 52वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि कप्तान वंदना कटारिया ने 55वें मिनट में दूसरा गोल किया। चीन को अंतिम हूटर बजने से पहले पेनल्टी कार्नर मिला जिसे वह गोल में तब्दील करने में सफल रहा।

यह मैच अनुराधा देवी थोकचोम का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.