एक सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 03:58:55 PM
Ashwin became the highest wicket-taker in one season

धर्मशाला।  भारत के रविचन्द्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां चल रहे टेस्ट सीरीज के अन्तिम एवं चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पहले दिन अश्विन ने इस सीरीज में तीसरा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को आउट कर एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह उनका इस सत्र में 79वां विकेट था। स्टेन ने 2007-08 सीजन में 12 टेस्ट में 16.24 के औसत से 78 विकेट लिए थे।

इससे पहले अश्विन ने रांची टेस्ट में इस रिकॉर्ड के मामले में डेल स्टेन की बराबरी की थी। यहां पर अश्विन ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर अपना इस सत्र का 78 विकेट लिया था। एक सत्र में विकेट लेने के मामले में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ, भारत के अनिल कुंबले और महान हरफनमौला कपिल देव जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ा है। 

इस सत्र में अश्विन ने दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले उन्होंने सबसे तेज 250 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। तब उन्होंने इस मामले में डेनिस लिली को पीछे छोड़ा था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.