अश्विन ने हासिल की अनोखी उपलब्धि, 500 रन और 50 विकेट का डबल किया पूरा

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 06:11:33 PM
Ashwin achieved the unique feat, 500 runs and 50 wickets to complete double

दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने वर्ष 2016 में 500 रन और 50 विकेट का डबल पूरा कर लिया है। 

यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अश्विन ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को अपनी अविजित 57 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। अश्विन इस वर्ष 56 विकेट ले चुके थे और उन्होंने अपने रनों की संख्या 530 पहुंचा दी। अश्विन ने इस साल मात्र दस टेस्टों में यह कारनामा कर दिखाया है। 

भारत के महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1979 में 17 टेस्टों मे 619 रन बनाने के अलावा 74 विकेट लिए थे। कपिल ने इसके बाद 1983 में 18 टेस्टों में 579 रन बनाये थे और 75 विकेट हासिल किए थे। अश्विन 2016 में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। यही नहीं पिछले सात वर्षों में वह यह डबल बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। आस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन ने 2009 में 13 टेस्टों में 500 रन बनाए थे और 63 विकेट लिए थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.