इस एक्ट्रेस के प्यार में बोल्ड हुए युवी, शादी 30 को

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 10:40:29 AM
Arrangements being made for Yuvraj Singh and Hazel Keech wedding

नई दिल्ली। क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। शादी सिख धर्म के रीति रिवाज के अनुसार चंडीगढ़ में होगी। दुफेरा गांव में शादी के पूरे इंतजाम किए गए हैं, जहां ये जोड़ी डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेगी। हेजल अपनी शादी के दिन दूसरी बार फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थिति डेरा जाएंगी।

इससे पहले युवराज और वह सगाई के बाद डेरा गए थे। डेरा में शादी सिख रीति-रिवाजों के अनुसार होगी और इस जोड़ी के आनंद कारज समारोह में केवल करीबी मित्र और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। युवराज की मां शबनम सिंह बाबा राम सिंह की भक्त हैं जो उनके धार्मिक गुरू हैं।  युवराज के पिता योगराज ने यह बताया कि युवराज फिजूल खर्च करने के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, हमारा परिवार सिंपलिसिटी में विश्वास रखता है। हमारे देश में जहां ज्यादातर लोग गरीबी से जूझ रहे हैं वहां लोगों को शादियों पर सोच समझकर खर्चा करना चाहिए। इससे बेहतर यह होना चाहिए कि अपनी शादी के दिन भव्य पार्टियों पर पैसा उड़ाने की बजाय चैरिटेबल संस्थाओं को डोनेशन दें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.