अर्जेंटीना बना नंबर वन, भारत छठे स्थान पर कायम

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 06:30:01 AM
Argentina becomes No 1, India retains six in world hockey ranking

लुसाने। रियो ओलंपिक में पुरुष हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाले अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व हॉकी रैंकिंग में अपदस्थ कर नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है।

अर्जेंटीना ने एक स्थान का सुधार किया और वह 1730 अंकों के साथ नंबर एक बन गया। ऑस्ट्रेलिया एक स्थान खिसकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया के अब 1710 अंक हैं। जर्मनी (1585) एक स्थान के सुधार के तीसरे और हॉलैंड (1543) एक स्थान गिरकर चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

भारत 1346 अंकों के साथ अपने छठे स्थान पर कायम है। बेल्जियम (1500) पांचवें और इंग्लैंड (1242) सातवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड (1149) आठवें, आयरलैंड (1068) नौंवे और स्पेन (1063) दसवें स्थान पर हैं।

महिला रैंकिंग में शीर्ष नौ स्थानों में कोई बदलाव नहीं है। हालैंड पहले, इंग्लैंड दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर कायम हैं। भारत का 12वां स्थान बना हुआ है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.