POLO: अमन सिंह ने पांच गोल कर बीएसएफ को दिलाई जीत

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 08:11:31 PM
Aman Singh scored five goals to win the BSF

खेल डेस्क। मेजर अमन सिंह के दनादन पांच गोलों की सहायता से यहां रामबाग पोलो मैदान पर आयोजित आरपीसी कप (आउट ऑफ हैट) के मुकाबले में बीएसफ ने इंडस प्राइड को साढ़े नौ- चार से शिकस्त दी। 

इंडस प्राइड की ओर से इस मैच में चार हैंडीकैप के विशाल सिंह मैदान में उतरे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। वह मैच में केवल तीन गोल ही कर सके। उनके प्रदर्शन पर शून्य हैंडीकैप के मैजर अमन सिंह का प्रदर्शन भारी पड़ा। 

मैच में विजेता टीम की ओर से मेजर अमन सिंह के पांच गोलों के अलावा एक हैंडीकैप के विश्वराज सिंह भाटी ने तीन और लोकेन्द्र धीरावत ने एक गोल किया।वहीं इंडस प्राइड की ओर से विशाल सिंह ने तीन गोल दागे। एक गोल भानू प्रताप ने किया। विशाल सिंह को टीम के अन्य खिलाड़ियों का सहयोग नहीं मिला। मंगलवार को बीएसएफ और मरूधर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.