कप्तानी में पहला टेस्ट जीतने वाले नौवें भारतीय बने रहाणे

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 03:40:05 AM
Ajinkya Rahane joins India cricket greats with a win on Test captaincy debut

धर्मशाला। अजिंक्या रहाणे कप्तान के रूप में अपने पहले ही टेस्ट में जीत हासिल करने वाले भारत के नौवें खिलाड़ी बन गए हैं।

रहाणे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में चोटिल नियमित कप्तान विराट कोहली के बाहर हो जाने के कारण कप्तानी संभाली और टीम इंडिया को आठ विकेट से जीत दिलायी जिसकी बदौलत भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली।

कप्तान के रूप में अपने पहले ही टेस्ट में जीत हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी पॉली उमरीगर थे जिन्होंने 1955 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। सुनील गावस्कर 1976 में आकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ ,रवि शास्त्री 1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ और सचिन तेंदुलकर 1996 में दिल्ली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीते थे।

सौरभ गांगुली ने 2000 में ढाका में बंगलादेश के खिलाफ ,वीरेन्द्र सहवाग ने 2005 में अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ ,अनिल कुंबले ने 2007 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ ,महेन्द्र सिंह धोनी ने 2007 में कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और रहाणे ने अब 2017 में धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान के रूप में अपने पहले टेस्ट में जीत हासिल की।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.