अदिति एलपीजीए कार्ड हासिल करने की दौड़ में कायम

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 03:53:59 AM
Aditi stays in race for LPGA full card

दायतोना बीच अमेरिका। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने एलपीजीए क्वालीफाईंग स्कूल फाइनल में चौथे दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया और खुद को 2017 के लिए पूर्ण कार्ड हासिल करने की दौड़ में बनाए रखा।

अदिति अभी संयुक्त 23वें स्थान पर हैं। एलपीजीए में शीर्ष 20 को ही पूर्ण कार्ड मिलता है जबकि अगली 25 खिलाडिय़ों को सीमित दर्जा हासिल होता है।
भारत की इस 18 वर्षीय गोल्फर चार दौर के बाद तीन अंडर पर है। उन्होंने चार दौर में 73-70-71-71 के कार्ड खेले।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.