एशियाई हाकी महासंघ के उपाध्यक्ष बने अभिजीत सरकार

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 09:56:04 PM
Abhijit Sarkar became Vice President of the Asian Hockey Federation

नई दिल्ली। एशियाई हाकी महासंघ एएचएफ ने आज अभिजीत सरकार को अपना नया उपाध्यक्ष और एएचएफ वित्तीय एवं टीवी समिति का प्रमुख नियुक्त किया।

सरकार 2004 से सहारा इंडिया परिवार से जुड़े हैं। उन्हें सात फरवरी को हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक के आधार पर नियुक्त किया गया है।

सरकार ने भारत में विभिन्न खेलों में बढ़ावा देने में अपने समूह की अगुवाई की। इस दौरान सहारा ने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ ही राष्ट्रीय हाकी टीम को भी प्रायोजित किया।

सरकार ने कहा, ‘‘मैं एशियाई हाकी महासंघ में इस पद के लिये चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। खेलों के विकास में वर्षों तक जुड़े रहने के बाद मैं हाकी खेलने वाले सभी एशियाई देशों को बेहतर सफलता हासिल करने और विश्व हाकी में छाप छोडऩे में मदद करने का इच्छुक हूं। ’’

सहारा इंडिया परिवार में सरकार कारपोरेट कम्युनिकेशन, कारपोरेट अफेयर्स और रिलेशन के अलावा खेल विभाग में भी काम किया है। भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिये रणनीति तैयार करने और उसे लागू करने की उनकी क्षमता ने एएचएफ के उपाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति में अहम भूमिका निभायी।

सरकार पिछले कुछ समय से भारतीय हाकी के विकास से भी जुड़े हैं। उनकी अगुवाई में सहारा इंडिया ने हाकी इंडिया लीग में उत्तर प्रदेश विजाड्र्स को खरीदा। इस साल के शुरू में सहारा ने हाकी इंडिया के साथ अपने प्रायोजन को 2012 तक बढ़ाया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.