अभ्यास के दौरान इस खिलाड़ी को निगल गया 16 फीट लम्बा मगरमच्छ

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 05:52:39 PM
16-feet crocodile swallowed this player during practice

मापुटो। मोजाम्बिक के एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी को नदी किनारे ट्रेनिंग करना काफी महंगा पड़ गया, जिसके कारण उसे अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। टे्रनिंग के दौरान 16 फीट लम्बे एक  मगरमच्छ ने इस मोजाम्बिक खिलाड़ी को अपना शिकार बना लिया।

इस्टेवाओ एलबर्टो गिनो नाम का यह 19 वर्षीय मोजाम्बिक खिलाड़ी दूसरे डिवीजन क्लब एटलेटिको मिनेरो डि टेटे की ओर से खेलता है। वह टेटे में पश्चिमी प्रांत में जाम्बेजी नदी के समीप रहते था।

उनके क्लब की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना पिछले गुरुवार को हुई थी। कोच एडुआर्डो कार्वाल्हो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उस रात गिनो ट्रेनिंग कर रहा था। जागिंग करने के बाद उसने अपने हाथ पानी में डाले, तभी मगरमच्छ ने उसे पकड़ गया।

कार्वाल्हो ने कहा कि दो पड़ोसी इस हमले के प्रत्यक्षदर्शी रहे। वह करीब 16 फीट लम्बे मगरमच्छ से उसे बचाने के लिए कुछ नहीं कर सके। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.