आईपीएल की पुणे टीम में शामिल हुए शार्दुल

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 02:32:40 PM
आईपीएल की पुणे टीम में शामिल हुए शार्दुल

नई दिल्ली। अपनी घरेलू टीम मुम्बई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने आईपीएल के 10वें सत्र के लिए अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

आईपीएल का दसवां संस्करण पांच अप्रैल से 21 मई चलेगा। शार्दुल इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल थे। पंजाब ने शार्दुल को 2014 की आईपीएल खिलाडिय़ों की नीलामी में खरीदा था।

शार्दुल ने इस सत्र की विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट लिए हैं। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के मयंक अग्रवाल को टीम के साथ जोड़ा था।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट टीम:

एडम जंपा, अजिंक्य रहाणे, अंकित शर्मा, अंकुश बैंस, अशोक डिंडा, बाबा अपराजित, बेन स्टोक्स, डेनियल क्रिस्टियन, दीपक चाहर, फाफ डु प्लेसिस, ईश्वर पांडे, जसकरण सिंह, जयदेव उनादकट, लोकी फग्र्यूसन, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, मिलिंद टंडन, मिशेल मार्श, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल अजय त्रिपाठी, राहुल चाहर, रजत भाटिया, रविचंद्रन अश्विन, सौरभ कुमार, शार्दुल ठाकुर, स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.