विश्व के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 10:19:50 AM
World famous Hindu temple

भगवान शिव की पूजा केवल भारत में ही नहीं होती है बल्कि विदेशों में भी भगवान शिव को पूजा जाता है। विदेशों में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर भारतीयों के साथ ही विदेशी भी भोलेनाथ के दर्शनों के लिए जाते हैं। ये मंदिर बहुत ही सुंदर हैं चलिए आपको बताते हैं विदेशों में स्थित भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में....

पशुपतिनाथ मंदिर :-

नेपाल में बागमती नदी के किनारे काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व हेरिटेज श्रेणी में आता है। यहां पर भगवान शिव के दर्शनों के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

रामलिंगेश्वर मंदिर :-

यह मंदिर मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में है। सन 2012 में मलेशिया सरकार ने मंदिर और आस पास का क्षेत्र मंदिर का प्रबंधन करने वाली ट्रस्ट के हवाले कर दिया। अब यह ट्रस्ट ही मंदिर का प्रबंधन और देखभाल करता है।

क्या देखा है आपने नर्क का दरवाजा

प्रमबनन मंदिर :-

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित प्रमबनन मंदिर नौवीं शताब्दी का एक भव्य मंदिर है। यह लगभग 17 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है और भारत से बाहर बने सबसे विशाल शिव मंदिरों में से एक है। यूनेस्को ने इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया है।

सागर शिव मंदिर :-

इस शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 2007 में किया गया है लेकिन आज यह मंदिर मॉरिशस में रहने वाले हिन्दुओं का एक पवित्र धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण इस मंदिर प्रांगण में बनी भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा है।

ये रेलवे स्टेशन पड़े हैं वीरान, जानिए क्यों नहीं आता कोई पेसेंजर

मुन्नेश्वरम मंदिर :-

यह मंदिर श्रीलंका के एक गांव मुन्नेश्वर में बना है। यहां शिव के साथ-साथ देवी काली का भी मंदिर है। इस मंदिर का स्थापत्य भव्य और मनमोहक है। दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित इस मंदिर में साल भर श्रीलंका और भारत से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

कटास राज मंदिर :-

पाकिस्तान में भी एक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के चकवाल जिले में है और कटास राज मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण छठी शताब्दी से नवीं शताब्दी के मध्य करवाया गया था।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ये रेलवे स्टेशन पड़े हैं वीरान, जानिए क्यों नहीं आता कोई पेसेंजर

बहुत ही साफ-सुथरा है सिक्किम का ये शहर

राम ने क्यों सुनाई लक्ष्मण को मृत्युदंड की सजा

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.