Women's Day special : ईश्वर की सबसे अनमोल रचना है स्त्री

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Mar 2017 07:00:01 AM
Women is the most precious creation of God

क्या आपको पता है जब भगवान ने स्त्री की रचना की तो उन्हें स्त्री की रचना करने में काफी समय लगा। 6 दिन पूरे होने के बाद भी स्त्री की रचना का कार्य पूरा नहीं हुआ तो देवदूत ने भगवान से पूछा कि भगवान, आप इसमें इतना समय क्यों ले रहे हैं। भगवान मुस्कुराए और कुछ इस तरह उन्होंने देवदूत के प्रश्न का उत्तर दिया
 
भगवान ने उत्तर दिया- देवदूत यह मेरी सबसे अनमोल रचना है, क्या तुमने इसके सारे गुणधर्म देखे हैं, जो इसकी रचना के लिए जरूरी हैं।

स्त्री हर प्रकार की परिस्थितियों को संभाल सकती है। यह एक साथ अपने सभी बच्चों को संभाले हुए भी खुश रख सकती है। यह अपने प्यार से घुटनों की खरोंच से लेकर टूटे दिल के घाव भी भर सकती है। इसमें सबसे बड़ा गुणधर्म यह है कि बीमार होने पर अपना ख्याल खुद रख सकती है और यह बिना रूके और थके 24 घंटे काम भी कर सकती है।

भगवान की बातें सुनकर देवदूत चकित रह गया और आश्चर्य से पूछा कि भगवान क्या यह सभी कार्य एक अकेली स्त्री वह भी केवल दो हाथों से कर सकती है।

भगवान ने उत्तर दिया- देवदूत यह सब कुछ अपने इन्हीं दो हाथों से कर सकती है तभी तो यह मेरी अद्भुत रचना है।
 
देवदूत ने नजदीक जाकर स्त्री को हाथ लगाया और कहा- भगवान यह तो बहुत नाजुक ही है।
 
भगवान ने कहा- हां, यह बाहर से बहुत ही नाजुक है, मगर इसे मैने अंदर से बहुत मजबूत बनाया है। इसमें हर परिस्थितियों का संभालने की ताकत है। यह कोमल है पर कमजोर नहीं है।
 
देवदूत ने पूछा- क्या यह सोच भी सकती है?

भगवान ने कहा- यह सोच भी सकती है और मजबूत होकर बड़े से बड़े शत्रु का मुकाबला भी कर सकती है।
 
इसके बाद देवदूत स्त्री के और नजदीक गया और उसने स्त्री के गालों को हाथ लगाया और बोला- भगवान इसके गाल तो गीले हैं। लगता है इसमें से कुछ बह रहा है।

भगवान बोले- यह इसके आंसू हैं।

देवदूत- आंसू किसलिए?

भगवान ने कहा - यह भी इसकी ताकत है। आंसू इसके फरियाद करने, प्यार जताने एवं अपना अकेलापन दूर करने का तरीका है।
 
देवदूत- भगवान आपकी रचना बहुत ही अद्भुत है।

भगवान बोले- यह स्त्री रूपी रचना अद्भुत है। यही हर पुरुष की ताकत है, जो उसे प्रोत्साहित करती है। यह सभी को खुश देखकर खुश रहती हैं, हर परिस्थिति में हंसती रहती है। उसे जो चाहिए, वह लड़कर भी ले सकती है। उसके प्यार में कोई शर्त नहीं है। उसका दिल टूट जाता है, जब अपने ही उसे धोखा दे देते हैं, मगर सभी परिस्थितियों से समझौता करना भी जानती है।

 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.