भगवान कृष्ण ने क्यों माना कर्ण को सबसे बड़ा दानी

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 11:21:24 AM
Why largest munificent Lord Krishna as Karna

कर्ण एक दानवीर योद्धा थे, उनके दानवीर होने को लेकर सभी उनकी प्रशंसा करते थे लेकिन अर्जुन को कर्ण की प्रशंसा पसंद नहीं थी। इसी कारण एक बार अर्जुन ने कृष्ण से पूछा कि कर्ण को दानवीर क्यों कहा जाता है और उन्हें क्यों नहीं। यह सुन कर कृष्ण ने दो पर्वत को सोने में बदल दिया और अर्जुन से कहा कि वह इसका सारा सोना गांव वालों के बीच में बांट दे।

इन जगहों पर होती है चमगादड़ों की पूजा

तब अर्जुन गांव गए और सारे लोगों से कहा कि पर्वत के पास इकट्ठा हो जाएं क्योंकि वे सोना बांटने जा रहे हैं। यह सुन कर गांव वालों ने अर्जुन की जय जय कार करनी शुरू कर दी और अर्जुन छाती चौड़ी कर पर्वत की तरफ चल दिए। दो दिन और दो रातों तक अर्जुन ने सोने का पर्वत खोदा और खोद कर सोना गांव वालों में बांटा। इतने से पर्वत पर कोई असर नहीं हुआ। लेकिन बहुत सारे गांव वाले वापस आ के कतार में खड़े होकर इंतज़ार करने लगे।

अर्जुन अब थक चुके थे लेकिन अपने अहंकार को नहीं छोड़ रहे थे। उन्होंने कृष्ण से कहा कि अब वो थोड़ा आराम करना चाहते हैं इसके बिना वो खुदाई नहीं कर पाएंगे। तब कृष्ण ने कर्ण को बुलाया और कहा कि सोने के पर्वत को इन गांव वालों के बीच में बांट दें। कर्ण ने सारे गांव वालों को बुलाया और कहा कि ये दोनों सोने के पर्वत उनके हैं और उनसे आकर सोना ले लो।

अर्जुन भौचक्के हो गए और सोचने लगे कि यह ख्याल उनके दिमाग में क्यों नहीं आया। तभी कृष्ण मुस्कुराए और अर्जुन से बोले कि तुम्हें सोने से मोह हो गया था और तुम गांव वालों को उतना ही सोना दे रहे थे जितना तुम्हें लगता था कि उन्हें जरुरत है। इसलिए सोने को दान में कितना देना है इसका आकार तुम तय कर रहे थे। लेकिन कर्ण ने यह सब नहीं सोचा और दान देने के बाद कर्ण वहां से दूर हट गया।

शास्त्रों के अनुसार शादी के लिए महिलाओं में होने चाहिए ये गुण

वह नहीं चाहता कि कोई उसकी प्रशंसा करे और ना उसे इस बात से कोई फर्क पड़ता है कि कोई उसके पीछे उसके बारे में क्या बोलता है। यह एक निशानी है उस आदमी की जो आत्मज्ञान हांसिल कर चुका है। जो व्यक्ति दान देने के बाद ये चाहता है कि उसकी दान देने को लेकर लोग प्रशंसा करें व कभी भी दानवीर नहीं हो सकता है और न ही उसे किए गए दान का फल प्राप्त होता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

एसएमएस का प्रिंटआउट लेनें के लिए ये एप करेंगी आपकी मदद

सैमसंग गैलेक्सी ए7(2017) इन फीचर्स से हो सकता है लैस

सैमसंग ने अमेरिका में 28 लाख वॉशिंग मशीनें बाजार से वापस मंगाईं 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.