क्यों दिया भगवान श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा को श्राप

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 04:47:17 PM
Why curse to Lord Krishna ashwatthama

महाभारत के युद्ध की समाप्ति के बाद अश्वत्थामा ने पांडवों के पुत्रों का छल से वध किया था। पुत्रशोक में जब पांडवों ने श्रीकृष्ण के साथ अश्वत्थामा का पीछा किया तो वे भाग गए। फिर भी जब अर्जुन ने उनका पीछा न छोड़ा तब अश्वत्थामा ने अर्जुन पर ब्रह्मास्त्र चल दिया।

इन कारणों से नहीं की जाती है ब्रह्मा जी की पूजा

उससे बचने के लिए अर्जुन ने भी ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। तब महर्षि वेदव्यास के कहने पर अर्जुन ने अपना ब्रह्मास्त्र वापस लौटा लिया, लेकिन अश्वत्थामा को ब्रह्मास्त्र लौटाने का ज्ञान नहीं था। तब उन्होंने अपने अस्त्र की दिशा बदल कर अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ की ओर कर दी।

द्रौपदी के जन्म की कथा

क्रोधित होकर भगवान श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा के माथे पर लगी मणि निकाल ली और कलयुग के अंत तक उन्हें पृथ्वी पर भटकने का श्राप दिया। तबसे अब तक अश्वत्थामा निरंतर पृथ्वी पर भटक रहे हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

हैंगिंग मिरर लगाने से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा

अपनी लव लाइफ को स्ट्रांग करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

कार्यसिद्धि के लिए इन मंत्रों का करें जाप



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.