पुष्कर में होगा दो दिवसीय भक्ति उत्सव

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 02:15:16 PM
two day devotion festival will be in pushkar rajasthan

अजमेर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देश पर आगामी दस एवं ग्यारह दिसम्बर को पुष्कर में अन्तर्राष्ट्रीय भक्ति उत्सव आयोजित किया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर में पिछले दिनों हुए इसी तरह के कार्यक्रम से अभिभूत होकर मुख्यमंत्री ने पुष्कर में कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। इसी के तहत पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अलावा संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक सुरेश सिंह रावत और नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने अपने आने की मौखिक स्वीकृति दे दी है, लेकिन आधिकारिक कार्यक्रम अभी नहीं आया है।

कार्यक्रम में सूफी गायक दलेर महेंदी, हरप्रीत कौर तथा भवानी शंकर, गुंडेजा बंधु जैसे ख्याति प्राप्त कलाकार इसमें अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम
संगीत,योग एवं ध्यान पर आधारित होगा। कार्यक्रम के चलते पुष्कर सरोवर के 52 घाटों में से जयपुर घाट को सरकार से प्राप्त आठ करोड रुपये से दीवारें, फर्श, कुण्ड आदि का कार्य कराया जा रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.