भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह कल अजमेर में

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 12:30:37 PM
The grand ceremony yesterday pinnule changes in Ajmer

अजमेर। आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाणसागरजी महाराज एवं मुनिश्री 108 विराटसागरजी महाराज का भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह रविवार को आचार्य विद्यासागर तपोवन, आंतेड छतरी मन्दिर, वैशाली नगर के विशाल पाण्डाल में होगा।

प्रवक्ता पदमचंद सौगानी ने बताया पिच्छिका परिवर्तन समारोह संगीतमय मंगलाचरण के साथ द्वयमुनिश्री के पाद प्रक्षालन, मां जिनवाणी भेंट दोपहर 1 बजे प्रारम्भ होगा। जिसके अन्तर्गत पिच्छिका परिवर्तन मुनिश्री के मंगल प्रवचन व समारोह के अंत में चातुर्मास रजत मंगल कलश पुण्यार्जक परिवारों को भेंट किए जाएंगे। इस शुभ अवसर पर स्थानीय एवं देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुजन भाग लेंगे।

आज का कार्यक्रम : प्रवक्ता पदमचंद सौगानी ने बताया कि मुनिश्री ससंघ का शनिवार दोपहर 2 बजे केसरगंज स्थित श्री दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर से बैण्डबाजों एवं सैंकड़ो श्रद्धालुओं के साथ पुन: आचार्य विद्यासागर तपोवन के लिए मंगल प्रस्थान होगा। सांय 5.30 बजे शंका समाधान कार्यक्रम होगा।
 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.