जानिए! क्यों करना पड़ा अर्जुन को दूसरा विवाह

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 12:17:30 PM
Second Marriage Of Arjun

अर्जुन की पत्नी द्रौपदी तो थी ही इसके अलावा उनकी एक और पत्नी थी, जिसका नाम चित्रांगदा था। चित्रांगदा मणिपुर नरेश चित्रवाहन की पुत्री थी, जब वनवासी अर्जुन मणिपुर पहुंचे तो उसके रूप पर मुग्ध हो गए।

नारद को आया भगवान विष्णु पर गुस्सा और दे डाला श्राप

उन्होंने नरेश से उसकी कन्या मांगी। राजा चित्रवाहन ने अर्जुन से चित्रांगदा का विवाह करना इस शर्त पर स्वीकार कर लिया कि उसका पुत्र चित्रवाहन के पास ही रहेगा क्योंकि पूर्व युग में उसके पूर्वजों में प्रभंजन नामक राजा हुए थे।

उन्होंने पुत्र की कामना से तपस्या की थी तो शिव ने उन्हें पुत्र प्राप्त करने का वरदान देते हुए यह भी कहा था कि हर पीढ़ी में एक ही संतान हुआ करेगी अतः चित्रवाहन की संतान वह कन्या ही थी।

खजुराहो की पहचान हैं कामुकता को प्रदर्शित करती यहां की मूर्तियां

अर्जुन ने शर्त स्वीकार करके उससे विवाह कर लिया। कुछ समय बाद अर्जुन और चित्रांगदा के एक पुत्र हुआ, चित्रांगदा के पुत्र का नाम बभ्रुवाहन रखा गया। पुत्र-जन्म के उपरांत उसके पालन का भार चित्रांगदा पर छोड़ अर्जुन ने विदा ली।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.