मेहनत की कमाई को पाप में नहीं पुण्य में लगाओ : मुनिश्री सुधासागर महाराज

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 03:00:35 PM
Put the earning of hard earned money into sin: Munishri Sudhasagar Maharaj

मुनिश्री ससंघ का टोंक में मंगल प्रवेश
जयपुर, ।
मुनि पुंगव सुधासागर महाराज और निष्कम् सागर महाराज ससंघ का आज सुबह टोंक जिले की सुधासागर पब्लिक स्कूल में मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश से पूर्व महाराजश्री का बैंण्डबाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जैन समाज के मंत्री राजेश सराफ ने बतया कि मुनिश्री दो दिन तक स्कूल प्रवास पर हैं।

 उसके बाद 17 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे श्रीदिगम्बर जैन नसियां अमीरगंज टोंक में मंगल प्रवेश करेंगे। शनिवार को उन्होंने प्रवचन के दौरान महावीर जी के सिद्धांतों के बारे में बताते हुए उनके बताए मार्ग को श्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति मेहनत से कमाता है तो उसकी कमाई भी धार्मिक आयोजनों में लगे। तीर्थ यात्रा करना, मंदिरों में धार्मिक आयोजन करना श्रेष्ठ है। व्यक्ति अपनी कमाई को पाप में ना लगाकर पुण्य में लगाए तो उस व्यक्ति के पाप कम होते हैं।

 किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो उसके पुत्रों को ये चाहिए कि वे अपने पिता को पूज्य मानते हैं तो उनकी कमाई को धार्मिक कार्य में लगाए। ऐसा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि मां-बाप की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। उसी में स्वर्ग हैं और उसी में तीर्थ हैं। 

उन्होंने कहा कि महावीर जी ने कहा है कि पाप के रास्ते को छोडक़र पुण्य के मार्ग को अपनाओ, व्यक्ति की सारी मुसीबतें अपने आप खत्म हो जाएंगी। इस दौरान क्षेत्र सहित आस-पास के जैन समाज के लोगों ने मुनिश्री के प्रवचनों का आनंद उठाया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.