जिस व्यक्ति को होते हैं इस मगरमच्छ के दर्शन, चमक उठती है उसकी किस्मत

Samachar Jagat | Monday, 13 Feb 2017 07:00:01 AM
persons are vision this crocodiles, his luck through shines

केरल के कासरगोड में स्थित अनंतपुर मंदिर में एक मगरमच्छ करीब 150 वर्षों से मंदिर की पहरेदारी कर रहा है। अनंतपुर मंदिर केरल का एकमात्र झील मंदिर है। 2 एकड़ में बीचो-बीच फैला यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर के पास एक बबिया नाम का दिव्य मगरमच्छ रहता है, इसकी प्रसिद्धि यहां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां के लोगों का मानना है कि मगरमच्छ मंदिर की रक्षा करता है तथा मंदिर में आने वाले किसी भी व्यक्ति को इसने आज तक कोई नुकसान नही पहुचाया है। यह मगरमच्छ पूरी तरह से शाकाहारी है और मंदिर के पुजारी और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए प्रसाद को खाकर अपना पेट भरता है और प्रसाद खाने के बाद वापस झील के अंदर विलुप्त हो जाता है।

वैष्णो देवी और हरिद्वार के लिए चलेंगी विशेष रेलगाड़ियां

यह मगरमच्छ झील के अंदर भी अन्य जीवों को नुकसान नही पहुंचाता। यहां के लोगों का कहना है कि इस मंदिर के झील का पानी गर्मी और वर्षा के मौसम में सदेव एक स्तर में बना रहता है। यह मंदिर 9वी शताब्दी का बना हुआ है, इस मंदिर की मुर्तियां दूसरे मंदिरों में स्थापित पत्थर की मुर्तियों की तरह नहीं हैं, आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की इस मंदिर की मूर्तियों को 70 से ज्यादा औषधीय सामग्रियों से निर्मित किया गया है। इस प्रकार की मूर्तियों को कादु, शर्करा योग के नाम से जाना जाता है। 1972 में इन मूर्तियों को लोह धातु में परिवर्तित करने का प्रयास किया था लेकिन इसके बाद वापस से इन्हें कादु, शर्करा योग में परिवर्तित कर दिया गया है। यहां के लोगों का मानना है की इस मंदिर में तिरुअनंतपुरम के अनंत-पद्मनाभस्वामी आकर स्थापित हुए थे।

टेस्ट ट्यूब बेबी पद्धति से हुआ था गांधारी के 101 बच्चों का जन्म

इस मंदिर के पहरेदार मगरमच्छ के बारे एक और दिलचस्प बात यहां के लोग बताते है की जब भी मगरमच्छ की मृत्यु होती है तो एक नया मगरमच्छ पुनः रहस्मयी ढंग से उत्पन्न हो जाता है। 1945 में एक अंग्रेज अफसर ने मंदिर के मगरमच्छ को गोली चला कर मार डाला था परन्तु अविश्वनीय तरीके से वही मगरमच्छ अगले दिन झील में तैरता दिखाई दिया। कुछ दिनों बाद एक सांप के डसने से उस अंग्रेज अफसर की मृत्यु हो गई। लोगों का कहना है कि यह नाग देवता अनंत का बदला था। मान्यता के अनुसार, इस मगरमच्छ के दर्शन केवल भाग्यशाली लोगों को ही होते हैं। वहीं जिसे भी यहां मगरमच्छ के दर्शन हो जाते हैं उस व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

बेडरूम से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स

दरवाजे पर तोरण बांधने से दूर होता है वास्तुदोष

पैरों के तलवे देखकर जानें व्यक्ति के स्वभाव के बारे में

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.