देवऊठनी ग्यारस पर पुष्कर में पंचतीर्थ स्नान शुरु

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 03:55:42 PM
panch tirth bath start in pushkar on dev uthani gyaras

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के तीर्थराज पुष्कर में आज देवऊठनी ग्यारस से पंचतीर्थ स्नान प्रारंभ हो गया जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन तक चलेगा। 

पुष्कर सरोवर में सवेरे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई है और सभी महिला पुरुष बच्चे एकादशी के मौके पर सरोवर में डुबकी लगाकर स्नान एवं दान पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालु स्नान के बाद ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर ब्रह्मा जी का आशीर्वाद भी प्राप्त कर रहे है। 

सरोवर पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। किसी श्रद्धालु को सरोवर में डुबकी लगाने में परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सरोवर में देशी-विदेशी श्रद्धालु एवं पर्यटक डुबकी लगा रहे है। इस अवसर पर पुष्कर में संत, महंतों तथा गुरुओं ने आध्यात्मिक यात्रा निकाली। 

जिला कलेक्टर द्वारा पहले से ही मार्ग परिवर्तन के निर्देशानुसार यात्रा पुष्कर गुरुद्वारे से शुरू हुई आध्यात्मिक यात्रा, परिक्रमा मार्ग हाई ब्रिज होते हुए बावन भैरव मंदिर के सामने ब्रह्म घाट होते हुए कबीर मार्ग, रावत धर्म क्षेत्र से मेला मैदान पहुंची। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.