जानिए कैसे मिले पुनर्जन्म से मुक्ति !

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 01:02:12 PM
Know how to get rid of rebirth!

इन्टरनेट डेस्क। पुराणों में कहा गया है कि मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा प्रत्येक व्यक्ति की होती है। लेकिन मोक्ष प्राप्त करना इतना सरल नहीं होता है।

मृत्यु होने पर सामान्य इंसान तो यह समझता है कि व्यक्ति को मोक्ष मिल गया। लेकिन ऐसा नहीं है व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद भी उसकी आत्मा को कई योनियों में जन्म लेना पड़ता है।

नारद पुराण में बताया गया है कि अगर मनुष्य को जन्म-मृत्यु के चक्कर से निकलना है तो सिर्फ तीन प्रकार के कर्म करने से आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।  

  • जो लोग देवी तुलसी की पूजा करते हैं, हर दिन उनकी आराधना करते हैं और अपने घर में उन्हें लगाते हैं ऐसे लोगों को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कहा जाता है ऐसे लोगों को बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है।
  • वह भक्त, जो घी का दिया, भगवान शिव के लिए आरती में जलाकर रखते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति आसानी से हो जाती है। ऐसे लोगों को गंगा स्नान के बराबर पुण्य मिलता है।
  • जो लोग भगवान विष्णु के भक्त होते है और उनकी पूजा, सुगंधित फूलों से एकादशी के दिन करते हैं उन्हें 10,000 जन्मों के पाप से मुक्ति मिल जाती है और वो कम समय में ही मोक्ष को प्राप्त कर लेते हैं। 


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.