केदारनाथ में गाय के दूध से होगा बाबा का अभिषेक

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 07:30:54 PM
Kedarnath Baba anoint would from cow milk

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक अब गाय के दूध से होगा। इसके लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति स्वयं केदारनाथ धाम में गाय पालेगी। इसके लिए समिति ने तीर्थ पुरोहितों एवं केदार सभा से भी सहमति ले ली है। समिति गो संरक्षण का कार्य भी करेगी।

केदारधाम में बाबा का अभिषेक अब तक पैकेट के दूध से किया जाता था। लेकिन, आगामी सत्र से बाबा का अभिषेक पाली गई गाय के दूध से होगा। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी भसह ने बताया कि समिति ने धाम में स्वयं गाय पालने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही समिति ने गो संरक्षण करने का भी बीड़ा उठाया है।

सूत्रों के अनुसार इसके लिए समिति फिलहाल प्रतिवर्ष दो महिलाओं का चयन करेगी, जिन्हें 20 हजार रूपए सालाना दिया जाएंगे। बाद में गायों की संख्या बढऩे पर महिलाओं की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। यदि यह व्यवस्था सफल हो जाती है तो केदारनाथ में गो संरक्षण के साथ ही स्थानीय गरीब महिलाओं को रोजगार भी मिल सकेगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.