कार्तिक पूर्णिमा पर कैसे करें दान, गंगा स्नान

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 10:47:05 AM
Kartik Purnima to charity Ganges bath

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ करने से सांसारिक पाप और ताप का शमन होता है। अन्न, धन एव वस्त्र दान का बहुत महत्व बताया गया है इस दिन जो भी आप दान करते हैं उसका आपको कई गुणा लाभ मिलता है। मान्यता यह भी है कि आप जो कुछ आज दान करते हैं वह आपके लिए स्वर्ग में सुरक्षित रहता है जो मृत्यु लोक त्यागने के बाद स्वर्ग में आपको प्राप्त होता है।

आज आसमान पर निकलेगा अद्भुत पेरिजी चांद

क्या करें :-

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भविष्य पुराण के अनुसार वैशाख, माघ और कार्तिक माह की पूर्णिमा स्नान-दान के लिए श्रेष्ठ मानी गई है।

इस पूर्णिमा में जातक को नदी या अपने स्नान करने वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर स्नान करना चाहिए तत्पश्चात भगवान विष्णु का विधिवत पूजन व अर्चज करना चाहिए।

पूरे दिन उपवास रखकर एक समय भोजन करना चाहिए इस दिन पूरे दिन उपवास रखकर एक समय भोजन करना चाहिए।

अपनी सामर्थ्य अनुसार गाय का दूध, केला, खजूर, नारियल, अमरूद आदि फलों का दान करना चाहिए।

ब्राह्मण, बहन, बुआ आदि को कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है।

शाम के समय "वसंतबान्धव विभो शीतांशो स्वस्ति नः कुरू’’ मंत्र से चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।

इस सबसे बड़े मुस्लिम देश में है रामायण का विशेष महत्व

कैसे करें कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान-

कार्तिक पूर्णिमा की स्नान के सम्बन्ध में ऋषि अंगिरा ने लिखा है-इस दिन सबसे पहले हाथ-पैर धो लें फिर आचमन करके हाथ में कुशा लेकर स्नान करें।

यदि स्नान में कुश और दान करते समय हाथ में जल व जप करते समय संख्या का संकल्प नहीं किया जाए तो कर्म फलों से सम्पूर्ण पुण्य की प्राप्ति नहीं होती है।

दान देते समय जातक हाथ में जल लेकर ही दान करें।

स्नान करने से असीम पुण्य मिलता है गृहस्थ व्यक्ति को तिल व ऑवले का चूर्ण लगाकर स्नान करने से असीम पुण्य मिलता है।

विधवा तथा सन्यासियों को तुलसी के पौधे की जड़ में लगी मिट्टी को लगाकर स्नान करना चाहिए। इस दौरान भगवान विष्णु के ऊं अच्युताय नमः, ऊं केशवाय नमः, ऊॅ अनंताय नमः मंत्रों का जाप करना चाहिए।  

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिलें है बेहद मशहूर

भारत में केवल इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास है ये दमदार बाइक

इन दमदार फीचर्स से लैस होगी टाटा की हैक्सा एसयूवी कार

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.