अगर आप करते हैं ये काम तो नरक में जाने के लिए हो जाएं तैयार

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 04:42:01 PM
 if you are doing they work When ready to go to hell

व्यक्ति जब तक प्रथ्वी पर रहता है तब तक चाहें कुछ भी कर ले, कितना भी धन इकट्ठा कर ले लेकिन जब उसकी मृत्यु होती है तो उसे अपने कर्मों के आधार पर स्वर्ग-नरक मिलता है। अगर व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो उसे स्वर्ग मिलता है और अगर बुरे कर्म करता है तो सीधा नरक में जाता है। कुछ काम तो ऐसे हैं जिन्हें करने से व्यक्ति को नरक की यातनाएं झेलनी ही पड़ती हैं वह इनसे नहीं बच सकता। आइए आपको बताते हैं ऐसे कौनसे काम हैं जिनके करने से व्यक्ति सीधा नरक में जाता है....

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

भविष्य पुराण के अनुसार पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर प्राणी को तन, मन और वचन से किए गए बुरे कर्मों का फल भोगना पड़ता है। कुछ पाप महापाप माने जाते हैं। जिन्हें करने से नरक में सबसे बड़ी सजा भोगनी पड़ती है।

गुरुपत्नी के साथ संबंध रखने वाले या गुरुपत्नी को बुरी नजर से देखने वाले मनुष्य को ब्रह्म हत्या से भी बड़ा पाप लगता है। ऐसे मनुष्य को जयंती नामक नरक में उनके पापों की सजा मिलती है।

अगर कोई मनुष्य जान कर या भूल से किसी की हत्या कर देता है, तो यह कर्म महापाप माना जाता है। ऐसा कर्म करने वाले मनुष्य कुंभीपाक नाम के नरक की यातना सहनी पड़ती है।

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

जो व्यक्ति मादक पदार्थों और शराब का सेवन करता है वह व्यक्ति महापाप का भागी बनकर सीधा नरक में जाता है।

अपने से कम तबके के मनुष्यों और पशु-पक्षियों पर अत्याचार करने वाले व्यक्ति के पाप कभी समाप्त नहीं होते हैं,ये सब महापाप की श्रेणी में आते हैं।

जो मनुष्य दूसरों की वस्तु हड़पने या चुराने का प्रयास करता है, वह महापापी माना जाता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सुबह की सैर के लिए बहुत खास हैं ये स्थान

क्या देखा है आपने नर्क का दरवाजा

ये रेलवे स्टेशन पड़े हैं वीरान, जानिए क्यों नहीं आता कोई पेसेंजर



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.