मनोकामना के अनुसार भगवान शिव पर चढ़ाएं ये पुष्प

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 08:00:01 AM
flowers offered to Lord Shiva

सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है इस दिन अगर पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाए तो भोलेनाथ अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वहीं इस दिन भगवान शिव पर कौनसे पुष्प अर्पित करने चाहिए पुराणों में इसके बारे में जानकारी दी गई है। अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए अलग-अलग पुष्पों का चयन किया जाता है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में...

1- लाल व सफेद आंकड़े के पुष्प से भगवान शिव का पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अपनी सास का दिल जीतना चाहती हैं तो करें ये उपाय

2- चमेली के पुष्प से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।

3- अलसी के पुष्पों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।

4- बेला के पुष्प से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।

5- जूही के पुष्प से भगवान शिव का पूजन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।

आयु वृद्धि के लिए दीपक जलाते समय इस दिशा में रखे उसकी 'लौ'

6- कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।

7- हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

8- धतूरे के फूल से पूजन करने से सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.