प्रथम विश्व युद्ध था महाभारत का युद्ध

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 07:20:01 AM
First World War was a war of Mahabharata

ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि महाभारत को वेदव्यास ने लिखा है लेकिन यह अधूरा सच है। वेदव्यास कोई नाम नहीं, बल्कि एक उपाधि थी, जो वेदों का ज्ञान रखने वाले लोगों को दी जाती थी। ऐसा माना जाता है कि महाभारत की रचना 28वें वेदव्यास कृष्णद्वैपायन ने की थी, इससे पहले 27 वेदव्यास हो चुके थे।

जनमेयज ने क्यों किया सांपों को सृष्टि से समाप्त करने के लिए सर्पमेध यज्ञ

ऐसे में हो सकता है कि पहले 27 वेदव्यासों में से किसी ने महाभारत लिखा हो। महाभारत के युद्ध में सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी योद्धा भी शामिल हुए थे। एक ओर जहां यवन देश की सेना ने युद्ध में भाग लिया था, वहीं दूसरी ओर ग्रीक, रोमन, अमेरिका, मेसिडोनियन आदि योद्धाओं के लड़ाई में शामिल होने का प्रसंग आता है।

आज अगर करेंगे ये काम तो हो जाएंगे कंगाल

इससे लगता है कि महाभारत का युद्ध विश्व का प्रथम विश्व युद्ध था। महाभारत एक किताब है लेकिन इसे तीन चरणों में लिखा गया था। पहले चरण में 8,800 श्लोक, दूसरे चरण में 24,000 और तीसरे चरण में 1,00,000 श्लोक लिखे गए थे। इन तीन चरणों को लिखने वाला कोई एक व्यक्ति था या तीनों चरणों को अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा लिखा गया।इस बारे में कोई जानकारी नहीं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आपको पता है पांडवों ने खाया था अपने मृत पिता के शरीर का मांस?

भगवान कृष्ण ने क्यों किया कर्ण का अंतिम संस्कार

भगवान गणेश ने क्यों दिया गीता का उपदेश

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.