भूलकर भी ना रखें इन तस्वीरों और प्रतीक चिन्हों को घर के अन्दर

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 12:00:01 PM
Do not forget even these photos and symbols inside the house

इन्टरनेट डेस्क। आप जानते है कि कई घटनाएं या स्मारक ऐसे होते है जिनकी यादों को हम तस्वीरों के माध्यम से अपने साथ रखना चाहते है। इसलिए इनको अपने घर में जगह दे देते है।

लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी होती जिनको जानकारी के अभाव में लगाने से हमको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए आपको बताए कि कौन सी तस्वीरें है जिनको भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए। 

कभी भूलकर भी घर में जंगली जानवारों के पोस्टर नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से हमेशा घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल रहेगा। 

घर में भूलकर भी ताजमहल जैसे चित्र नहीं रखने चाहिए। क्योंकि प्रेम की निशानी होने के बाद भी यह है तो कब्र ही। इसके घर में नकारात्मकता का वातावरण बनता है। इससे हमारी जिंदगी पर काफी गलत असर होता है। 

कभी भी घर में महाभारत से जुड़ी किसी भी तरह की वस्तु नहीं रखनी चाहिए। मानते है इस युद्ध की चीजों से जुड़े प्रतीकों को रखने घर में क्लेश अधिक रहता है। 

कभी भूलकर भी घर में नटराज की मूर्ति नहीं रखनी चहिए। क्योंकि यह भगवान शिव की प्रतीक होने के बाद भी विनाश को प्रदर्शित करती है। इसलिए इसको घर में रखना सही नहीं है।

फव्वारे देखने में बड़े खूबसूरत लगते है और यह हमारे घर अधिक सुंदर बना देते है। लेकिन वास्तु में यह माना जाता है बहते पानी के साथ आपका पैसा और खुशहाली भी बाहर चली जाती है। 

डूबती नाव का चित्र भी आपके सौभाग्य के लिए नुकसानदायक है। इसकी वजह से आपके रिश्तों में तनाव आ सकता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.