बुद्ध देव को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को खाएं ये 7 हरी चीजें

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Dec 2016 07:00:01 AM
delight Buddha Dev to eat the 7 green things

बुधवार का दिन बुद्ध देव का दिन होता है। बुद्ध देव का पसंदीदा रंग होता है हरा, इसलिए इस दिन हरी चीजें खाने से बुद्ध देव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आते हैं। इस दिन अगर आप बुद्ध देव को खुश करना चाहते हैं तो इन 7 चीजों को जरूर खाएं।

चलिए आपको बताते हैं बुधवार के दिन किन हरी चीजों का सेवन करें...

1. साबुत मूंग की दाल हरे रंग की होती है और इसलिए इसे खाने से आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।

लहसुनिया रत्न पहनने की विधि और लाभ

2. हरे धनिए की चटनी का बुधवार को सेवन करें। इसके सेवन से दिमाग और सेहत दोनों की अच्छी रहती हैं।

3. बुधवार के दिन पालक का साग बनाऐं। पालक का साग हरा होता है और इसलिए बुधवार को खाना अच्छा रहता है।

4. बुद्ध देव को हरी चीजों के अलावा चटपटी चीजें भी पंसद होती हैं और ऐसे में नमक से बनी चटपटी चीजों का बुधवार के दिन सेवन करें।

5. हरी मिर्च का हरा रंग और चटपटा स्वाद इसे बुद्धदेव का प्रिय बनाता है। इसे बुधवार के दिन खाने से पूरा दिन खुशहाल बना रहता है। वहीं आपको अगर किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही हो तो बुधवार के दिन हरी मिर्च खाकर काम पर जाने से कार्य सफल होता है।

नक्षत्रों का महत्व और उनके नाम

6. पपीता ऊपर से हरे रंग का होता है। इसलिए बुधवार के दिन पपीता जरूर खाऐं।

7. अमरूद का हरा रंग बुद्धदेव को बहुत ही प्रिय है। इसलिए बुधवार के दिन बुद्धदेव को प्रसन्न करने के लिए अमरूद का सेवन करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

यहां खाना, पीना, रहना सब है सस्ता

दुबई की शान है यहां का मिरेकल गार्डन

ये है लद्दाख की सबसे सुंदर पर्वतीय झील



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.