स्वीट डिश : काला जामुन

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 03:47:50 PM
Sweet Dish Black jamun

गुलाब जामुन तो सभी घरों में बनाए जाते हैं, हम आपको काला जामुन बनाना बता रहे हैं। ये गुलाब जामुन से भी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। काला जामुन की बाहरी परत हल्की सख्त और गहरे रंग की होती है, चलिए आपको बताते हैं काला जामुन बनाने की विधि.....

कुरकुरे चॉकलेट डोनट

सामग्री :-

मावा - 250 ग्राम
पनीर - 75 ग्राम
मैदा - 50 ग्राम
सूजी - 1 चम्मच
फूड कलर - 1 पिंच
चीनी - 700 ग्राम
इलायची पाउडर - एक चुटकी
बेकिंग पाउडर - एक चुटकी
केसर - थोड़े से स्ट्रेंड
पिस्ता - 15 ग्राम
बादाम - 20 ग्राम
नारियल चूरा -दो छोटे चम्मच

आलमंड बिरयानी

विधि :-

चीनी और दूध को पानी में मिलाकर चाशनी बना लें। एक बरतन में मावा और पनीर डालकर मिलाएं।

इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, सूजी, बेकिंग पाउडर, मैदा और थोडा़ सा फूड कलर डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लें।

अब इसमें से लगभग 100 ग्राम मिक्सर हाथ में लेकर इसके बीच में बादाम, पिस्ता नट्स भरें और इन्हें अच्छी तरह गोल करें।

एक कड़ाही में तेल डालें और धीमी आंच पर काले जामुनों को सुनहरे-भूरे होने तक तलें, इन्हें निकालकर चीनी की चाशनी में डालें और ठंडा होने दें।

इन्हें गोल आकार में काटें और नारियल चूरा, केसर और बादाम कतली से सजाकर सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत महत्वपूर्ण हैं गीता के उपदेश

संतान प्राप्ति के लिए घर की छत पर लगाएं सतरंगी पताका

क्यों किया जाता है देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.