सूजी फिंगर्स

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Mar 2017 07:44:01 AM
suji Fingers

सूजी फिंगर्स एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है, इसे आसानी से नाश्ते में बनाया जा सकता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि.....

सामग्री :-

ब्रेड स्लाइस - 4
ताजी दही - 2 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1
सूजी - 1 कप
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
चाट मसाला - 1/4 चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
तेल
नमक स्वादानुसार

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में सूजी और दही डालकर इसे अच्छे से फेंट लें, इसके बाद इसमें सभी सूखे मसाले और पानी मिलाकर अच्छी मिक्स कर लें।

अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए रखा रहने दें और इसके बाद इसमें धनिया पत्ती डालकर इसे एक बार फिर से फेंट लें।

अब एक पैन में तेल गरम करें और ब्रेड की स्लाइस को मिश्रण में डिप करके पैन में रखें और दोनों ओर से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।

बाकी ब्रेड को भी सेक लें, जब सभी सूजी फिंगर्स तैयार हो जाएं तो इन्हें तिकोना काट लें। सूजी फिंगर्स बनकर तैयार हैं इन्हें हरे धनिए की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.