सूजी स्लाइस

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 07:38:02 AM
sooji slice

ब्रेकफास्ट में बनाने के लिए वेज सूजी स्लाइस बहुत ही परफेक्ट डिश है। इसे आसानी से बना कर तैयार किया जा सकता है। वहीं इसे बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसका स्वाद कुछ अलग और लाजबाव होता है। आइए आपको बताते हैं वेज सूजी स्लाइस बनाने की विधि....

ऐसे बनाएं सब्जियों के लिए अलग-अलग तरह की ग्रेवी

सामग्री :-

ब्रेड स्लाइस - 5
टमाटर - 2 कटे हुए
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
ताजी क्रीम या मलाई - 1 बड़ा चम्मच
सूजी - 3 बड़े चम्मच
शिमला मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
हरा धनिया - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार

यम्‍मी हॉट गार्लिक पनीर

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में टमाटर, प्याज, खीरा, शिमला मिर्च, हरा धनिया, जीरा, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर इसमें ताजी क्रीम और सूजी मिला दें।

अब इस मिश्रण को ब्रेड के एक स्लाइस पर फैला दें और ऊपर से थोड़ी सूखी सूजी छिड़क दें। तवा गरम करें उस पर थोड़ा सा घी डालकर फैला दें।

ब्रेड के स्लाइस को गरम तवे पर दोनों तरफ से करारा होने तक सेक लें, सारे ब्रेड स्लाइस इसी तरह से सेक कर तैयार कर लें और इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.