शाही खिचड़ी

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 02:33:37 PM
Shahi khichdi

कभी -कभी कुछ हल्का खाने का मन होता है, ऐसे में आप अगर सादा खिचड़ी बनाती हैं तो बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। आप इस खिचड़ी को कुछ अलग तरीके से बनाकर इसका स्वाद बढ़ा सकती हैं। शाही खिचड़ी बहुत स्वादिष्ट होती है ये आपके बच्चों को जरूर पसंद आएगी। चलिए आपको बताते हैं शाही खिचड़ी बनाने की विधि....

बैंगन की चटनी

सामग्री :-  

1 कप - चावल
1 कप - तुअर दाल
आधा चम्मच - हल्दी पाउडर
सवा दो कप - पानी
नमक - स्वादानुसार  
इन सारी सामग्री को कुकर में डाल कर पका लें।

मसाले के लिए :-

1 - टमाटर  
1 - प्याज कटे हुए
1 चम्मच - अचार का मसाला
1/4 कप - दही
6 कलियां - लहसुन की
1-1 चम्मच - लाल मिर्च पाउडर और तंदुरी मसाला
1 चम्मच - धनिया और जीरा पाउडर
1 टुकडा - अदरक का इन सारी सामग्री को अलग से मिक्सी में पीस लें

चिली पनीर मैगी

छौंक के लिए :-

3 चम्मच - तेल
1/4 चम्मच - हींग
1-1 चम्मच - राई और जीरा
2 - हरी मिर्च ( लम्बाई में कटी हुई )
थोडे से - करीपत्ते
1 - तेजपत्ता

अन्य सामग्री :-

आधी कप - हरी मटर ( उबली हुई )
1/4 कप - हरी धनिया।

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में तेल गरम करें। इसमें हींग, राई, जीरा हरी मिर्च, करीपत्ते और तेजपत्ता डालकर भूनें।

इसमें पिसा हुआ मसाला डालकर 4 मिनट तक और भूनें। फिर इसमें पकी हुई दाल-चावल खिचड़ी और उबली हरी मटर डालें और अच्छे से मिला लें।

आखरी में हरी धनिया डालकर गरमागरम दही, आचार के साथ शाही खिचड़ी सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-  

बुगाती सिरोन की ये खूबियां इसे बनाती है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार

जल्द ही भारतीय ऑटो सेक्टर में आनें वाली है ‘गॉडजिला’

एजवेंचर बाइक हिमालयन की ये खास बातें जो बनाती है इसे बेहद खास



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.