कच्चे आम की सब्जी

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2017 04:06:01 PM
Raw Mango sabji

इस वक्त बाजार में कच्चे आम भरपूर मात्रा में आ रहे हैं, गर्मियों में आम खाने से लू के प्रकोप से बचा जा सकता है। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पके आम से ज्यादा फायदेमंद कच्चा आम होता है। इसका पना बनाकर या इसकी सब्जी बनाकर इसे खाया जा सकता है। कच्चे आम की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाकर फ्रिज में रखकर कई दिनों तक खाया जा सकता है ये खराब नहीं होती है। कच्चे आम की सब्जी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए आपको बताते हैं कच्चे आम की सब्जी बनाने की विधि...

सामग्री :-

कच्चा आम- 1 कप
चॉप किया हुआ गुड- 1/2 कप
लाल मिर्च- 5-6
राई- 1/2 चम्मच
कडी पत्ती- 8-10
घिसा नारियल- 1/2 कप
हरी धनिया- 4-5
नमक - स्वादअनुसार

इटेलियन पास्ता विथ इंडियन स्टाइल

विधि :-

एक बर्तन में पानी भरकर उसमें कटे हुए कच्चे आम के टुकड़े डालें।

इसे तब तक उबालें जब तक कि आम गल ना जाएं। एक दूसरे बर्तन में गुड डालकर मिक्स कर लें।

जब आम गल जाएं, तब उसमें से बाकी का बचा हुआ पानी छान दें।

आम के पीस, फ्राई लाल मिर्च और घिसा नारियल मिक्सी में पीस कर महीन पेस्ट बना लें।

पनीर के पकोड़े

अब एक बर्तन लें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें। तेल गरम होने पर उसमें राई और कडी पत्ती डालें।

फिर गुड वाला पानी डालकर इसे उबालें। इसके बाद इसमें आम का पेस्ट डालकर मिलाएं।

इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालें और थोड़ा सा नमक मिलाएं। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया छिड़के।

कच्चे आम की सब्जी बनकर तैयार है। इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.