व्रत में बनाएं राजगिरी के आटे की पूरी

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 07:36:01 AM
rajgira puri recipe

नवरात्र में व्रत रखने के बाद जब आपको तेज भूख लगे तब आप कुछ ऐसा बनाकर खाएं जिसमें ढेर सारे पोषक तत्त्व भी हों और उसे खाने के बाद पेट भी भर जाए। ऐसे में आप राजगिरा की पूरी बनाकर खा सकती हैं। व्रत में राजगिरा का सेवन किसी भी रूप में करने से शरीर को पोषण मिलता है। आप राजगिरा की पूरी बनाकर आलू की सब्जी के साथ खा सकती है। राजगिरा के आटे की पूरी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं और ये आसानी से बन जाती हैं। राजगिरा की पूरी बनाने की विधि.....

नवरात्रि स्पेशल रेसिपी : कुटू के आटे की पकौड़ी

सामग्री :-

राजगिरा का आटा  - 2 कप
आलू - 1 बड़ा
सेंधा नमक-जरुरत अनुसार
पानी- जरुरत अनुसार थोड़ा सा
राजगिरा का आटा अलग से

नवरात्र में बनाएं केले का हलवा

विधि :-

आलू उबाल कर ठंडा कर लें। फिर उसे छील कर मसल लें। इसके बाद आलू में राजगिरा का आटा और नमक मिलाएं और पानी की सहायता से गूथ लें।

अब इसे 15 मिनट के लिए किसी कपड़े से ढंक कर रख दें। अब आटे से लोइयां तोड़ कर उसकी पूरी बनाएं और गरम तेल में तल लें।

जब सभी पूरियां बनकर तैयार हो जाएं तो इन्हें आलू की सब्जी के साथ सर्व करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए करें ये उपाय

जन्म की तारीख का योग बताता है कैसा होगा आपका भविष्य

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.