डिनर स्पेशल : राजस्थानी फ्राइड रोटी

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 05:02:22 PM
Rajasthani Fried roti

कई बार सुबह की रोटियां बच जाती हैं, आप इन्हें फैंकने के बजाय इन्हें छोंककर इनकी एक नई डिश तैयार कर सकते हैं। इसे राजस्थानी फ्राइड रोटी कहा जाता है। राजस्थानी फ्राइड रोटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। राजस्थानी फ्राइड रोटी आपके घर में सभी को पसंद आएगी। चलिए आपको बताते हैं राजस्थानी फ्राइड रोटी बनाने की विधि.....

पालक का ढोकला

सामग्री :-

7-8 रोटियां
आधा चम्मच नींबू का रस
आधा छोटा चम्मच चीनी
1 चौथाई चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 चुटकी हल्दी पाउडर
2 छोटा चम्मच तेल
2 चम्मच हरा धनिया

आंवला जैम

विधि :-

बची हुई रोटियों को पहले छोटे टुकड़ों में तोड़ लें फिर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें चीनी, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब एक बर्तन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें। जीरा तड़कने लगे तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च और रोटी का मिश्रण डालकर पकाएं।

अब इसमें थोड़ा-सा पानी छिड़क दें, इससे रोटी नरम हो जाएंगी, बीच-बीच में चलाते हुए इन्हें 5 मिनट तक पकाएं।

जब चपाती गर्म हो जाए तो इसमें नींबू का रस और ताजा हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें। राजस्थानी फ्राइड रोटी बनकर तैयार है, इसे गर्मागर्म सर्व करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

पहली बार देखी स्त्री और ये ऋषि खो बैठे अपना कौमार्य

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे

सभी परेशानियों का एक हल है गंगाजल का ये चमत्कारी उपाय

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.