पालक रोल

Samachar Jagat | Monday, 17 Apr 2017 08:47:43 AM
palak roll

आप सुबह के नाश्ते में अगर कुछ पौष्टिक बनाना चाहती हैं तो पालक के रोल बना सकती हैं। ये आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं, आइए आपको बताते हैं पालक के रोल बनाने की विधि....

मसाला नूडल्स डोसा

सामग्री :-

पालक के पत्ते - 8
प्याज - 1
मशरूम - 6
शिमला मिर्च
काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई चम्मच
पत्ता गोभी - आधा कप
गाजर - 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई
अदरक व लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 1
हरा धनिया
नमक स्वादानुसार

सॉस बनाने की सामग्री व विधि :-

आटा - 1 बड़ा चम्मच
दूध - 1 कप
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
ओर्गेनो - आधा छोटा चम्मच

सॉस बनाने के लिए सॉस की सारी सामग्री कड़ाही में मिलाएं, धीमी आंच पर इसे पकने दें। जब सॉस गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।

फालूदा आइसक्रीम

रोल बनाने की विधि :-

सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखें और जब कढ़ाई गर्म हो जाए तो इसमें कटा प्याज, अदरक, लहसुन और मशरूम डालें।

इन्हें दो मिनट तक पकाएं, अब इसमें शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर और हरी मिर्च डालें, इन्हें अच्छी तरह मिलाएं।

अब इसमें हरा धनिया, नमक व काली मिर्च डालें।  2-3 मिनट तक चलाकर गैस से उतार लें, पालक के पत्तों को ब्लांच करने के लिए एक मिनट तक गरम पानी में रखें।

अब एक-एक पालक का पत्ता लें, एक बड़ा चम्मच मिश्रण पत्तों के किनारे पर रखकर पत्तों को रोल कर लें।

ओवन प्रूफ फ्लैट डिश में 2 बड़े चम्मच सॉस फैलाएं व रोल करके रखें। इसके ऊपर कद्दूकस की हुई गाजर बुरकें व ऊपर सॉस डाल दें, अब प्री-हीट ओवन में 5 मिनट तक सुनहरा होने तक इन्हें सेक लें।

जब ये बन जाएं तो इन्हें सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.