ओपन बीन बर्गर

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 07:38:02 AM
Open Bean Burger

ओपन बीन बर्गर एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है, आप इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं, इसे बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं ओपन बीन बर्गर बनाने की विधि.....

मेक्सिकन स्टाइल क्रीमी कॉर्न समोसा

सामग्री :-

टॉपिंग के लिए :-

बेक्ड बीन्स् - 3/4 कप
पिघला हुआ मक्ख़न - एक चम्मच
प्याज़ - आधा कप (कटा हुआ)
हरी मिर्च - आधा चम्मच (बारीक कटी हुई)
टोमैटो कैचप - 2 चम्मच
स्पैगेटी - 3/4 कप (पकाई हुई)
नमक स्वादअनुसार

पनीर चमन

अन्य सामग्री :-

बर्गर बन्स् - 2
व्हाईट सॉस - 4 चम्मच
प्रोसेस्ड चीज़ - 4 चम्मच कसा हुआ

विधि :-

टॉपिंग के लिए

सबसे पहले एक पैन में मक्खन गरम करें और इसमें प्याज़, हरी मिर्च डालकर भूनें, इसके बाद इसमें बेक्ड बीन्स् और टोमैटो कैचप डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब इसमें स्पैगटी और नमक डालें और करीब 2 मिनट तक पकाएं। टॉपिंग के लिए मसाला तैयार है।

अब ब्रेड बन्स् को 2 तिरछे भागों में काट लें। ब्रेड बन के बीच के भाग को निकाल लें और आधे भाग पर थोड़ा पिघला हुआ मक्ख़न लगाएं। इसे 10 मिनट तक ओवन में बेक करें।

अब गरमा -गरम बर्गर बन में टॉपिंग मसाला भरें और एक चम्मच व्हाईट सॉस डालें। ओपन बीन बर्गर बनकर तैयार है, सर्व करने से पहले इस पर चीज कस लें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.