सुबह के नाश्ते में बनाएं ओट्स ब्रेड उपमा

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 09:35:56 AM
Oats bread for breakfast simile

सुबह के नाश्ते में आप ओट्स ब्रेड उपमा बना सकती हैं, ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। इसे खाने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। ओट्स ब्रेड उपमा बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं ओट्स ब्रेड उपमा बनाने की विधि...

चॉकलेट मॉन्क ड्रिंक्स

सामग्री :-

ब्रेड स्लाइस - 5,6
मसाला ओट्स - 1/2 कप
जीरा - 1 चम्मच
राई - 1/2 चम्मच
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
करी पत्ता - 4, 5
एक चुटकी हींग
कटा हरा धनिया - 1 चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच
नमक स्वादानुसार

गुजराती डिश फाफड़ा

विधि :-

सबसे पहले ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़कर अलग रख लें, अब नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा और राई डालकर फ्राई करें।

जब जीरा और राई चटखने लगे तो उसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक पकाएं। फिर उसमें हल्दी पाउडर, नमक, ब्रेड के टुकड़े और ओट्स डाल कर मिक्स करें।

अब उसमें मिर्च पाउडर और हल्का सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके 5 मिनट तक पकाएं। 5 मिनट बाद इसे अच्छी तरह फ्राई कर लें और कटी हरी धनिया से सजाकर गरमागरम ओट्स ब्रेड उपमा सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

तो शादी को लेकर लड़कियां अक्सर ये सोचती है...

अपने पार्टनर को प्यार का अहसास दिलाने के लिए आज़माए 'Kiss' के ये असरदार तरीके

रिश्तों में न आने दे इनसिक्योरिटी वरना...

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.