नवरात्र में बनाएं केले का हलवा

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 07:50:02 AM
Navaratri special recipe banana pudding

आमतौर पर हलवा गाजर या सूजी का ही बनाया जाता है। क्या आपको पता है कि केले का हलवा भी बनाया जा सकता है। केले के हलवे को व्रत में भी खाया जा सकता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। वहीं ये आसानी से कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं केले का हलवा बनाने की विधि.....

सूजी स्लाइस

सामग्री :-

कच्चे केले - 4 बारीक कटे हुए
इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच
काजू  - 7 से 8 कटे हुए
बादाम - 7 से 8 कटे हुए
चीनी - 4 बड़े चम्मच
घी

दही पापड़ की सब्जी

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी डालकर इसमें चीनी डालें।

चीनी घुलने तक इसे गैस पर पकाएं। अब चीनी में केले के टुकड़े डालकर मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं।

केले को अच्छी तरह मैश कर लें। जब केले अच्छी तरह मैश हो जाएं तो इसमें घी डालें और धीमी आंच पर पकने दें।

कुछ समय बाद जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें और इसके ऊपर से काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।

आपका केले का हलवा बनकर तैयार है, अगर आप चाहें तो इसे केसर, पिस्ते से भी सजा सकती हैं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए करें ये उपाय

जन्म की तारीख का योग बताता है कैसा होगा आपका भविष्य

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.